शाहजहांपुर, अप्रैल 7 -- कैंट में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की रैली में 25 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पायलट की भूमिकाओं में उत्कृष्ट ड्रिल प्रस्तुत की। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने एकल और समूह डांस के साथ-साथ सोशल मीडिया के असर पर एक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया। उनके प्रदर्शन की भूतपूर्व और वर्तमान सैनिकों ने जमकर सराहना की। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने सभी भाग लेने वाले कैडेट्स को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर कैडेट्स की मेहनत और समर्पण को मुख्य रूप से उत्साहवर्धन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.