एनसीसी कैडेट्स अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें: मेजर गौरव
इटावा औरैया, जून 9 -- इटावा। एनसीसी के मेजर जनरल गौरव गौतम ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एकता एवं निस्वार्थ सेवा की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कैडेट को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए अनुशासन को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। एनसीसी कैंप में उन्होंने कैडेट्स को अपने चरित्र, दक्षता व प्रतिबद्धता को अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच व चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने पर विशेष बल दिया। इससे पूर्व उनके कैंप में आगमन पर आगरा एनसीसी ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर सुरेंद्र पाल यादव, युद्ध सेवा मेडल, 4 यूपी बटालियन एनसीसी इटावा के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुधांशु द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सूर्य प्रकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.