रुडकी, अगस्त 14 -- रुड़की, संवाददाता । 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के तत्वावधान में फोनिक्स विश्वविद्यालय इमलीखेड़ा में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन एनसीसी कैडेटों को फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को हथियार संचालन, फायरिंग की मूलभूत तकनीक, लक्ष्य पर निशाना साधने और सुरक्षा सावधानियों की जानकारी दी गई। कैडेटों ने पूरे अनुशासन और एकाग्रता के साथ प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...