बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- बलरामपुर संवाददाता। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर के निर्देशन में एमएलकेपीजी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की। कैडेटों ने विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन व मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह की अध्यक्षता में हुए अभियान में स्टेच्यू हॉल, उद्यान, पुस्तकालय, नवीन कला संकाय एवं विज्ञान संकाय के आसपास सफाई की गई। प्रो. वीणा सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के साथ लोगों में स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। विशिष्ट अतिथि प्रो. रेखा विश्वकर्मा व विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने अभियान की सराहना की। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट ...