नैनीताल, जून 5 -- भवाली। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर जारी है। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कैंप कमांडेंट कर्नल अभिजीत मेहता ने कैडेटों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। पर्यावरण प्रेमी यशपाल सिंह रावत ने कैडेटों को पौधे लगाने की सही विधि, उनके संरक्षण तथा मानव जीवन में वृक्षों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैडेटों को फायरिंग, ड्रिल, माउंटेन रैपलिंग एवं विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। यहां प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन मधु सैंगर, सूबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट चंचल सिंह, सूबेदार त्रिभुवन चंद्र, यशपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खटीमा में स्कूलों में जागरूकता कार्...