एनसीसी कैडेटों ने पंचोली गांव तक पहुंचाया देशभक्ति का संदेश
रांची, अगस्त 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा की एनसीसी इकाई ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को 10 किलोमीटर वॉकाथॉन और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदाय के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के प्रति जागरुकता बढ़ाना था। वॉकाथॉन के दौरान, एनसीसी कैडेटों ने पंचोली गांव तक पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर की दूरी तय की, जहां उन्होंने स्थानीय समुदाय के साथ संवाद किया। कैडेटों ने ग्रामीणों को हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्यों और महत्व से अवगत कराया और राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। उन्होंने ग्रामीणों को अपने-अपने घरों में गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल ने ग्रामीणों के बीच देशभक्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.