रांची, नवम्बर 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। सेंट जेवियर्स कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तहत एनसीसी की ओर से बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को 14 नुक्कड़ नाटक पेश किए गए। करीब 100 कैडेटों ने इसमें भाग लिया। इसका उद्देश्य भगवान बिरसा मुंडा की विरासत के प्रति जागरुकता फैलाना और युवा छात्रों को प्रेरित करना था। नाटक में बिरसा मुंडा के असाधारण जीवन को दर्शाया गया। प्रभावशाली संवादों और अभिव्यक्तिपूर्ण अभिनय के माध्यम से कैडेट्स ने उनके साहस, दूरदर्शिता और बलिदान को सजीव रूप में दिखाया और इन दृश्यों ने उनके संघर्ष और प्रेरणा की अमर विरासत को उजागर किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम का संचालन एएनओ कैप्टन डॉ प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.