रांची, अगस्त 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। सेंट जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी, एनसीसी इकाई की ओर से रविवार को नशामुक्त युवा- विकसित भारत अभियान 2026, के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से कॉलेज के फादर सीडी ब्राउवर सभागार में एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य मादक व नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता फैलाना और स्वस्थ व नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था। मौके पर कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ फादर प्रभात केनेडी सोरेंग, डीएसडब्ल्यू डॉ संजय सिन्हा, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ शिव कुमार और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ प्रिया श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रसारित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने 30 मिनट का जागरुकता वीडियो और नशे की लत व उसके दुष्प्रभावो...