एनसीसी कैडेटों ने देखा ऐतिहासिक किला
प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज। राष्ट्र निर्माण योजना के अंतर्गत 15 यूपी बटालियन एनसीसी के 40 कैडेटों ने ऐतिहासिक प्रयागराज किले का शैक्षणिक भ्रमण किया। कैडेटों ने पवित्र अक्षयवट, प्राचीन पातालपुरी मंदिर, सरस्वती कुंड, भव्य अशोक स्तंभ, राष्ट्रपति व्यू प्वाइंट तथा अक्षयवट तक जाने वाले ऐतिहासिक भूमिगत मार्ग को भी देखा। ओडी फोर्ट के कमांडेंट ने कैडेटों को प्रयागराज किले के इतिहास के संबंध की विस्तृत जानकारी दी। भ्रमण में 20 सीनियर डिवीजन (एसडी) और 20 सीनियर विंग (एसडब्ल्यू) कैडेट शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.