रुडकी, जुलाई 11 -- रुड़की। विश्व पेपर बैग दिवस पर 84 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया के निर्देशन में मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई ने पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को समर्पित विशेष अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी सीटीओ वंदना चौहान ने किया। सभी कैडेटों ने अपने-अपने घरों से ही इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और अपशिष्ट कागज का पुनर्चक्रण करते हुए आकर्षक एवं उपयोगी पेपर बैग तथा अन्य सजावटी वस्तुओं का निर्माण किया। यह भी पढ़ें- पोस्टर के माध्यम से जनसंख्या वृद्धि को लेकर किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...