पिथौरागढ़, अगस्त 9 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 यूके एनसीसी बटालियन की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। विद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर चंद ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. चंद ने वनस्पति जगत और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध पर विस्तार से प्रकाश डाला। अन्य कैडेटों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रजातियों के छायादार, औषधीय व फलदार पौधे रोपे और पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य अमित उप्रेती, सुमन लता, एनसीसी सीटीओ जय कुमार वर्मा सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में फलदार पौधे रोपे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...