पूर्णिया, मार्च 2 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।पर्यावरण सुरक्षा को लेकर बनमनखी में एनसीसी कैडेटों ने व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी ऑफिसर डॉ. अभिषेक आनंद के नेतृत्व में विभिन्न संस्थानों में पौधारोपण किया। अभियान के तहत कैडेटों ने गोरेलाल मेहता महाविद्यालय परिसर, अनुमंडलीय अस्पताल परिसर, बनमनखी थाना परिसर समेत कई सार्वजनिक स्थलों पर छायादार पौधे लगाए। इस दौरान परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया गया। मौके पर डॉ. अभिषेक आनंद ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या और तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण जंगलों की कटाई लगातार बढ़ रही है। इसके चलते पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और इसका सीधा असर जलवायु परिवर्तन के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.