एनसीसी कैडेटों को हथियार, मैप रीडिंग का दिया गया प्रशिक्षण
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 24 -- प्रतापगढ़। संगम इंटरनेशनल स्कूल में 20 से 29 मई तक आयोजित 18 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स के वार्षिक शिविर में रविवार को .22 राइफल फायरिंग, मैप रीडिंग, सैन्य सेक्शन फॉर्मेशन, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, खेलकूद, स्वच्छता और सैनिटेशन का प्रशिक्षण दिया गया। कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अरविंद सिंह यादव, डिप्टी कैम्प कमांडेंट कैप्टन पवन प्रकाश द्विवेदी ने एनसीसी के मूल मंत्र एकता और अनुशासन का महत्व बताया। कैडेट्स को उच्च चरित्र, समर्पण, टीमवर्क, देशभक्ति की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने राष्ट्र के लिए अनुशासित, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में एनसीसी की भूमिका की सराहना की। यह भी पढ़ें- नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.