मधुबनी, दिसम्बर 14 -- मधुबनी,एक संवाददाता। 34 बिहार बटालियन एनसीसी, मधुबनी के तत्वावधान में सूड़ी स्कूल के कैडेटों के बीच रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एएनओ सेकंड ऑफिसर मो. शमशीर के पत्र के आलोक में किया गया, जिसमें कर्नल नितिन झा ने कैडेटों को रैंक लगाकर प्रोन्नति प्रदान की। इस अवसर पर कैडेटों का उत्साह और अनुशासन देखने योग्य था। रैंक सेरेमनी में जिन कैडेटों को रैंक प्रदान की गई, उनमें राजू कुमार, अन्नू राज, सोनाक्षी कुमारी, गुड्डू कुमार, गौरव कुमार, स्वाति कुमारी, चांदनी कुमारी, अभिषेक आनंद, सरस्वती कुमारी एवं अनामिका कुमारी शामिल हैं। अधिकारियों ने कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व और देशसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रैंक सेरेमनी के साथ-साथ बटालियन द्वारा फायरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया...