लखनऊ, फरवरी 6 -- एनसीसी निदेशालय (उत्तर प्रदेश) की ओर से जनभवन, लखनऊ में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर (आर.डी.सी-2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के एनसीसी कैडेटों को सम्मानित किया गया। कुल 11 एनसीसी ग्रुपों से 127 कैडेटों ने कर्नल अमिताभ कुमार, कंटिंजेंट कमांडर के नेतृत्व में आरडीसी-2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कैडेटों ने अनुशासन, समन्वय, नेतृत्व तथा सांस्कृतिक उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एनसीसी निदेशालय उप्र के महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम ने कैडेटों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। साथ ही निदेशालय के अंतर्गत निरंतर बनाए रखे जा रहे उच्च प्रशिक्षण मानकों की सराहना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश, श्रीमती आनं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.