गाजीपुर, फरवरी 12 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। श्री महंत शिवदास उदासीन इंटर कॉलेज (समता) के 90 और बापू इंटर कॉलेज सादात के 93 एनसीसी कैडेटों को हथियार चलाने के लिए फायरिंग रेंज का प्रशिक्षण दिया गया। नगर स्थित समता पीजी कालेज के ग्राउंड पर फायरिंग रेंज होने के बावजूद उच्चाधिकारियों से परमिशन नहीं मिलने के कारण इन कैडेटों को 89 बटालियन बीएचयू वाराणसी बुलाकर फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया। समता इंटर कॉलेज के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत यादव और प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह यादव एवं कैप्टन सर्वेश कुमार सिंह यादव के निर्देशन में 90 कैडेट (58 छात्र और 32 छात्रा) गुरुवार को बीएचयू वाराणसी पहुंचे। यहां 89 बटालियन बीएचयू के कर्नल रोशन वर्मा के निर्देशन में इन्हें फायरिंग प्रशिक्षण दिया गया। इनमें गुड़िया, गौरी, शालू, प्रीति, आरती, निधि, खुशी, सचिन याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.