एनसीसी कैडिटों ने कालेज में किया पौधरोपण
कन्नौज, जून 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर विद्यालय परिसर में पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राधा बल्लभ मिश्र ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- एक पेड़ मां के नाम अभियान का प्रतीकात्मक शुभारंभ इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.