एनसीसी कैटसी-202 कैंप में अंबिका के कैडेट्स ने लहराया परचम
उन्नाव, सितम्बर 28 -- शुक्लागंज, संवाददाता। अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 21 एनसीसी कैडेट्स ने कैटसी-202 के दस दिवसीय कैंप में प्रतिभाग कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कैंप 19 सितंबर से 28 सितंबर तक 14 राजपूत रेजिमेंट, कानपुर कैंट में आयोजित किया गया, जो कैडेट्स के लिए ज्ञानवर्धक, रोमांचकारी एवं उत्साहपूर्ण रहा।कैंप में कैडेट्स ने एयरफोर्स चकेरी के तकनीकी विभाग एवं एटीसी का भ्रमण कर वायुसेना की तकनीकी कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एएन-32 विमान का अवलोकन करने के साथ एरोमॉडलिंग, ड्रोन निर्माण एवं 22 राइफल फायरिंग का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। इसके अलावा वाद-विवाद एवं लेक्चर प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग किया। विद्यालय लौटने पर प्रबंधक अजय त्रिवेदी ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी कैंप विद्यार्थियों में आत्मनिर्भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.