एनसीसी कैंप में कैडेट्स को अनुशासन व नेतृत्व की दी सीख
नैनीताल, मई 31 -- भवाली, संवाददाता। नगर में एनसीसी कैंप का शुभारंभ रविवार को देशभक्ति के माहौल में हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल अभिजीत मेहता ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, अधिकारी, एएनओ तथा पीआई स्टाफ मौजूद रहे।एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल मेहता ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान प्राप्त होने वाला प्रशिक्षण कैडेट्स के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। उन्होंने कैडेट्स से कैंप के प्रत्येक सत्र का पूरा लाभ उठाने, नई जानकारियां हासिल करने तथा अनुशासन और समर्पण की भावना को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैंप में कैडेट्स को अनुशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.