एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर 82 यूपी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नवीन पाराशर के कुशल नेतृत्व में आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसके लिए सुबह से ही शिविर में प्रतिभाग करने हेतु एनसीसी कैडेट्स का आगमन एवं बायोमेट्रिक रजिस्टे्रशन हुआ। यह कैंप दिनांक 1 जून तक जारी रहेगा। शिविर में प्रतिभाग करने वाले एनसीसी कैडेट्स सेना की कार्यशैली से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। साथ ही उन्हें अच्छे नागरिक के कर्तव्यों के पालन के गुण सिखाए जाएंगे।एनसीसी के इस वार्षिक प्रशिक्षण का महत्व बताते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल प्रवीण भाल ने बताया कि एनसीसी युवाओं से संबंधित एक महत्वपूर्ण संगठन है जो उन्हें अच्छे नागरिक बनने का प्रशिक्षण दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.