एनसीसी के फायदे व नामांकन की दी जानकारी
गिरडीह, अगस्त 23 -- डुमरी। पीएन कॉलेज इसरी में शनिवार को 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल पारस लिंबू कीर्ति चक्र ने एनसीसी कैडेट्स को एनसीसी के फायदे, लीडरशिप और जॉब ऑपर्च्युनिटी एवं नए नामांकन पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज एनसीसी ऑफिस का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने भविष्य में एनसीसी कैडेटों को डमी एसएलआर बटालियन से प्रशिक्षण देने की बात कही, ताकि सीनियर डिवीजन कैडेट्स को वेपन के साथ परेड में दिक्कत न हो। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज मिश्रा ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ पिन्टू कुमार पांडेय, लेफ्टिनेंट दिव्या रानी के द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में एनसीसी की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर के साथ बटालियन के सूबेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.