एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन
गुमला, सितम्बर 7 -- गुमला, प्रतिनिधि। 46 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में सिसई के बीएन जालान कॉलेज में आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। 29 अगस्त से आयोजित शिविर में गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के करीब 500 एनसीसी कैडेट शामिल हुए। दस दिनों तक चले प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को अनुशासन, आत्मविश्वास, टीमवर्क और सेवा भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। इसमें ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, फायरिंग, ऑब्सटेकल ट्रेनिंग, मैप रीडिंग और शारीरिक प्रशिक्षण शामिल थे। सिविल प्रशासन गुमला के समन्वय से अग्निशमन एवं सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा, टीबी मुक्त भारत और नशामुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रदर्शन भी किए गए। यह भी पढ़ें- सुदिव्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.