बस्ती, मई 8 -- बस्ती। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध तथा भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में शुक्रवार को जिले के एनसीसी ने जागरूकता रैली निकाली। जीआरएस इंटर कॉलेज के बैनर तले आयोजित रैली कंपनीबाग से शुरू होकर रोडवेज तक पहुंची। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। जिसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की।बताया यह भी पढ़ें- एनसीसी के छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत निकाली रैली गया कि इस अभियान में कई आतंकी कैंपों को ध्वस्त किया गया। आतंकवादी संगठनों के बड़ी संख...