भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता 23 बिहार बटालियन एनसीसी के चार कैडेट को शनिवार को कैडेट वेलफेयर सोसाइटी (सीडब्लयूएस) स्कॉलरशिप 2025 प्रदान किया गया। यह स्कॉलरशिप कैडेट्स को उनकी शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के लिए दी जाती है, जिससे उन्हें आगे की पढ़ाई में सहयोग मिल सके। चयनित कैडेट्स को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश मोहन, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार एवं विद्यालय के एएनओ पूर्णेंदु पाल भारती की उपस्थिति में चेक प्रदान किए गए, जिससे कैडेट्स का उत्साह बढ़ा। इसमें सक्षम सोना, सिद्धांत राठौड़, सोनम कुमारी और अभिषेक कुमार शामिल हैं। इसी दौरान कार्यक्रम में हाई स्कूल सबौर के कैडेट अमित कुमार को दूसरा बेस्ट कैडेट अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- जीआरडी पब्लिक स्कूल में नए कैडेट्स का चयन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.