एनसीसी के कैडेटों ने किया श्रमदान, तालाब की सफाई की
आरा, मार्च 30 -- आरा, निज प्रतिनिधि। जिला गंगा समिति भोजपुर के तत्वावधान में गंगा स्वच्छता पखवारा के अंतर्गत सोमवार को आरा नगर निगम क्षेत्र के जीरो माइल स्थित राधा कृष्ण तालाब परिसर में स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं गंगा एवं उससे जुड़े जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश देना था। जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य प्रतिभागियों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में बिहार फाइव बटालियन एनसीसी भोजपुर की टीम से नायक सूबेदार वरुण कुमार साहा, हवलदार कांस्टेबल टिंकू कुमार सिंह, हवलदार कांस्टेबल राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कैडेट्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.