गिरडीह, अगस्त 13 -- डुमरी। झारखंड कॉलेज डुमरी में बुधवार को झारखंड बटालियन 05 एनसीसी धनबाद के कमांडिंग ऑफ़िसर कर्नल अनिमेष झा कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के क्रियाकलाप एवं एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार माथुर एवं सीटीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने उनकी अगवानी की एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया। साथ ही प्राचार्य ने उन्हें बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कमांडिंग ऑफ़िसर ने एनसीसी कार्यालय को सभी दृष्टिकोण से दुरुस्त पाया। साथ ही कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड कॉलेज के कैडेट्स काफ़ी प्रतिभाशाली एवं होनहार हैं। प्रशिक्षण कैम्प में इनका प्रदर्शन उत्कृष्ट होता है। हमारे बटालियन अंतर्गत सभी कॉलेजों में इस कालेज की स्थिति एवं सभी दृष्टि से कैडेट्स का प्रदर्शन नंबर एक रहता है। साथ ही भवि...