बेगुसराय, जुलाई 18 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी निपनियां स्थित एनसीसी कैंम्प में शनिवार को बिहार व झारखंड निदेशालय एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल रविंदर सिंह ने 23 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। बिहार व झारखंड निदेशालय के छह एनसीसी ग्रुप मुख्यालयों से चयनित कैडेट इस प्री टीएससी-1 प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेट विभिन्न प्रतियोगिताओं व प्रशिक्षण गतिविधियों में अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- एनसीसी बल्कि समाज सेवा की भावना विकसित करने का सशक्त मंचशिविर का निरीक्षण 23 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश मोहन के नेतृत्व में आयोजित शिविर में मेजर जनरल रविंदर सिंह ने कैडेटों के प्रशिक्षण, विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारियों व शिविर की व्...