हापुड़, अगस्त 16 -- बटालियन के कमान अधिकारी वैजयन्त शारदा एवं सूबेदार मेजर संजय धामा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कैडेट्स ने ध्वज को गार्ड सलामी दी। ध्वज सलामी के उपरान्त सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का सामूहिक गान किया गया। जिससे सम्पूर्ण परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर हो गया। तत्पश्चात मिष्ठान का वितरण हुआ। समस्त एनसीसी कैडेट्स और बटालियन स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कमान अधिकारी ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को एवं स्वतंत्रता को अक्षुण्ण रखने के लिए जिन फौजियों ने अपना बलिदान दिया, उन्हें याद किया। उन्होंने कैडेट्स से कहा कि आप ही इस देश के भविष्य हैं। आप जितने अनुशासित होंगे, उतना ही सुदृढ़ यह देश होगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दिनेशपुर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस सूबेदार मेजर संजय धामा ने एनसीसी के कैडेट्स से देश के वि...