चम्पावत, अप्रैल 12 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल की आर्मी विंग एनसीसी की एएनओ नीता उपाध्याय को एनसीसी में सेकेंड ऑफिसर के पद पर पदोन्नत होने पर स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी। एएनओ नीता उपाध्याय को यह सम्मान 78 के यूके बटालियन तत्वाधान में आयोजित रैंक सेरेमनी के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत लहल, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी और साथ में उनके पति तिलक उपाध्याय द्वारा विधिवत रैंक पहनाकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ एनसीसी अधिकारियों ने सेकंड ऑफिसर नीता उपाध्याय के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। नीता उपाध्याय पिछले कई वर्षों से सिटी कॉन्वेंट स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दे रही हैं। उनके मार्गदर्शन में अनेक कैडेट्स ने विभिन्न कैंपों, प्रतियोगिताओं और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों ...