रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- असद जावेद, खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल की आर्मी विंग एनसीसी की एएनओ नीता उपाध्याय को एनसीसी में सेकेंड ऑफिसर के पद पर पदोन्नत होने पर स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी। एएनओ नीता उपाध्याय को यह सम्मान 78 यूके बटालियन तत्वावधान में आयोजित रैंक सेरेमनी के दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पुनीत लहल, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी और साथ में उनके पति तिलक उपाध्याय ने विधिवत रैंक पहनाकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ एनसीसी अधिकारियों ने सेकंड ऑफिसर नीता उपाध्याय के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। नीता उपाध्याय पिछले कई वर्षों से सिटी कॉन्वेंट स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दे रही हैं। विद्यालय संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना, ...