एनसीसी का प्रशिक्षित युवा देश का श्रेष्ठ नागरिक : कर्नल बीएस डोगरा
आजमगढ़, जून 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। सर्वोदय पब्लिक स्कूल घोरठ में चल रहे 99 यूपी बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय कैंप में सातवें दिन महत्वपूर्ण गतिविधियां हुईं। इसमें जिले की सिविल डिफेंस टीम ने कैडेटों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। एनसीसी के ग्रुप बी हेडक्वार्टर वाराणसी से आए कर्नल बीएस डोगरा ने कैंप के विभिन्न विभागों, मेस, एमआई रूम, लिविंग एरिया, फ्लैग एरिया और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। कैंप कमांडेंट, डिप्टी कैंप कमांडेंट, एएनओ, पीआई स्टाफ और कैडेटों से मुलाकात कर कैंप की जानकारी ली। इस मौके पर कर्नल डोगरा ने कहा कि एनसीसी की ट्रेनिंग से देश को श्रेष्ठ और उत्तम नागरिक मिलते हैं, जो देश को महान बनाने में अपना योगदान देते हैं। यह भी पढ़ें- सैनिकों को साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ बना रहा आईआईटी साइबर सेल से आए साइबर कॉप ओपी जायसवाल, मुकेश कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.