कोडरमा, अप्रैल 16 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बागीटांड़ प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर के दूसरे दिन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार (सेना मेडल) के नेतृत्व में राज्य के विभिन्न जिलों से आए एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।अपने उद्घाटन संबोधन में कर्नल विजय कुमार ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण संस्था नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की पाठशाला है। उन्होंने कैडेट्स से अपील की कि वे इस अवसर का भरपूर उपयोग करें और आत्मनिर्भर, अनुशासित व जिम्मेदार नागरिक बनें। शिविर के दौरान विभिन्न एनसीसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.