एनसीसी कर्मचारियों की समस्याओं पर एडीजी से मंथन
नैनीताल, जुलाई 19 -- नैनीताल, संवाददाता। एनसीसी मिनिस्टीरियल अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रांतीय पदाधिकारियों ने बीते शुक्रवार को एनसीसी निदेशालय नैनीताल में अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं और मांगों पर चर्चा हुई।संगठन ने कर्मचारियों की पदोन्नति, वार्षिक स्थानांतरण, दुर्गम एवं सुगम क्षेत्रों में संतुलित तैनाती, कार्यालयों में आवश्यकतानुसार कार्मिकों की उपलब्धता व नियमित त्रैमासिक बैठकों के आयोजन के मुद्दे प्रमुखता से उठाए। अपर महानिदेशक मेजर जनरल समीर भल्ला ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों में नियमानुसार सकारात्मक एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संगठन और प्रशासन के बीच लगातार संवाद एवं समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.