नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ी शांभवी श्रीवास्तव ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहले ही प्रयास में इंडियन आर्मी की जैग (जज एडवोकेट जनरल - JAG) परीक्षा क्रैक कर ली है। उन्हें इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक रही है। शांभवी प्रयागराज 15 यूपी बटालियन एनसीसी की पूर्व कैडेट रही हैं। एनसीसी की पूर्व कैडेट और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी ऑनर्स की पढ़ाई पूरी करने वाली शांभवी ने एसएससी जैग एग्जामिनेशन 2026 में शानदार सफलता हासिल की है। उनकी सफलता को NCC से मिले अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और निरंतर मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। शांभवी ने एनसीसी ट्रेनिंग और कानून की पढ़ाई के साथ जैग की तैयारी पर भी फोकस किया और पहली ही कोशिश में देशभर में 8वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। शांभवी की सफलता पर ...