दुमका, सितम्बर 16 -- सिदो कान्हू उच्च विद्यालय, दुमका की एनसीसी ऑफिसर प्रियांशु केशरी को राष्ट्रीय कैडेट कोर में सेकंड ऑफिसर से फर्स्ट ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया। इस उपलब्धि के अवसर पर 4 झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल कुमार एवं सूबेदार मेजर राजेश कुमार द्वारा प्रियांशु केशरी को फर्स्ट ऑफिसर के नए रैंक का स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। यह विशेष कार्यक्रम फुटबॉल ग्राउंड, आर्चरी अकैडमी के समीप, कमार दुधानी, दुमका में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- सिदो कान्हू की एनसीसी ऑफिसर प्रियांशु केशरी फर्स्ट ऑफिसर बनीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...