मेरठ, अप्रैल 7 -- राष्ट्रीय इंटर कॉलेज लावड़ में मंगलवार को एनसीसी ऑफिसर प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटे अर्थशास्त्र प्रवक्ता का शिक्षकों और प्रधानाचार्य ने फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज के अर्थशास्त्र प्रवक्ता अनुज कुमार महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित 90 दिवसीय एनसीसी ऑफिसर प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने गए थे। मंगलवार को प्रशिक्षण पूर्ण कर अर्थशास्त्र प्रवक्ता कॉलेज पहुंचे तो उनका विधिवत स्वागत सम्मान किया गया। अर्थशास्त्र प्रवक्ता ने प्रशिक्षण के दौरान लिए अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया और छात्राओं को जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राजकुमार राणा, गंगाराम यादव, सुल्तान सिंह, संजय कुमार, मनोज कुमार शर्मा,ऋषिपाल चंदेल, ममतेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.