एनसीसी ऑफिसर डॉ. विजय राज को मिली मेजर रैंक
प्रयागराज, मई 14 -- अग्रसेन इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं एनसीसी ऑफिसर डॉ. विजय राज यादव का मेजर रैंक पर प्रमोशन हुआ। 17 एनसीसी बटालियन के कार्यालय में गुरुवार को आयोजित रैंक सेरेमनी में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद सिंह एवं अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आद्या प्रसाद मिश्र ने डॉ. विजय राज यादव को मेजर रैंक से विभूषित किया। संयोजन कार्यकारी सूबेदार मेजर जल सिंह और बीएचएम अनिल सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता अशोक कुमार त्रिपाठी, कैप्टन डॉ. नरेंद्र सिंह, राज मंगल सिंह, पंकज कुमार, परमानंद, हरी लाल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.