एनसीसी एयर विंग शुरू, छात्रों को मिलेगी उड़ान प्रशिक्षण
रुद्रपुर, मई 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी की एयर विंग यूनिट की शुरुआत हो गई है। कॉलेज में पहली बार एयर विंग खुलने से छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। इस सत्र में 15 सीटें आवंटित की गई हैं, जिन पर चयनित विद्यार्थियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एयर विंग के तहत छात्रों को ड्रोन संचालन, थ्रीडी मैपिंग, सोशल सर्विस और अन्य एयर गतिविधियों की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ कैडेटों को विशेष प्रशिक्षण के लिए बरेली भेजा जाएगा, जहां उन्हें माइक्रोलाइट विमान उड़ाने का अनुभव कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्र विमान संचालन की बारीकियां सीखेंगे और हवाई गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करेंगे। कॉलेज प्राचार्य प्रो़ अवधेश नारायण सिंह के अनुसार एयर विंग शुरू होने से विद्यार्थियों को नई त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.