अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़। आठ यूपी बटालियन एनसीसी अलीगढ की बोर्ड कमेटी की ओर से एनसीसी इकाइयों का लेखा निरीक्षण किया गया। एक जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 यह प्रक्रिया चली। इस दौरान एनसीसी प्रशिक्षण, परेड, कैडेट उपस्थिति, अभिलेखों का रखरखाव, अनुशासन, गतिविधियों में सहभागिता तथा वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का मूल्यांकन किया गया। अच्छे प्रदर्शन वाले विद्यालयों के लिए एनसीसी गतिविधियों का प्रभावी संचालन करना कैडेटों की नियमित उपस्थिति अनुशासन सराहनीय, अभिलेख सुव्यवस्थित, प्रशिक्षण एवं परेड का उच्च स्तर बनाए रखने पर प्रशंसा की गई। कमियों वाले विद्यालयों के लिए कैडेट की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिये गए। अभिलेखों को समय पर अद्यतन रखने की सलाह, नियमित परेड एवं प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश। एनसीसी गतिविधियों में सक्रिय भाग...