एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स के लिए विशेष ड्रिल एवं कक्षा
बोकारो, अगस्त 9 -- डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स के लिए विशेष ड्रिल एवं कक्षाओं का आयोजन किया गया। एनसीसी 22वीं बटालियन हजारीबाग के पेटी ऑफिसर दिनेश कुमार ने कैडेट्स को परेड एवं ड्रिल का अभ्यास करवाया। साथ ही विद्यार्थियों को एनसीसी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए सशस्त्र बलों, सैन्य कौशल तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए कैडेट्स को अनुशासन, तत्परता, साहस और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी आर्मी विंग के सीटीओ एवं विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक शिव प्रकाश सिंह की इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका रही। विद्यालय के प्राचार्य सह झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जीएन खान ने विशेष एनसीसी प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.