गोरखपुर, जुलाई 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के निर्देशन में गुरुवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जूनियर डिवीजन प्रथम वर्ष के कैडेटों की नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। 52 सीटों के सापेक्ष 99 विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षण और लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने चयनित कैडेटों को शुभकामनाएं दीं तथा असफल अभ्यर्थियों को निराश न होकर दोबारा प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी मेजर दीपक शाही, फर्स्ट अफसर भारत सिंह और बटालियन के अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एनसीसी नई भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न, 22 छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...