बक्सर, अगस्त 25 -- कृषि कॉलेज 2026-27के लिये 53 विद्यार्थियों को एनसीसी के लिये चयन किया चयन होने के लिये विद्यार्थियों को विभिन्न परीक्षाओं से गुजरना पड़ा डुमरांव, निज संवाददाता। वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय में मंगलवार को एनसीसी में चयन के लिये शिविर लगाया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिसे 30 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा शिविर लगाया गया था। नामांकन की प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। नामांकन चयन प्रक्रिया में कुल 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नामांकन प्रक्रिया का संचालन एएनओ डा. मजहरूल हक अंसारी मार्गदर्शन में किया गया। चयन के दौरान विद्यार्थियों शारीरिक क्षमता, फिटनेश, अनुशासन एवं स्वास्थ्य का अलग-अलग निर्धारित परीक्षणों के माध्यम से किया गया। सफल होने वाले 53 विद्यार्थियों में 18 छात्राएं शामिल हैं। चयन प्रक...