नई दिल्ली, अगस्त 14 -- एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस से संपर्क किया। उन्हें कथित तौर पर गैंगस्टर रोहित गोदारा से जुड़े होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति से जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सिद्दीकी विदेश में थे, तब उन्हें पुर्तगाल के एक नंबर से अपने मोबाइल फोन पर एक वॉयस नोट मिला। मुंबई लौटने के बाद पूर्व विधायक ने बांद्रा पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...