वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। केंद्र सरकार के कार्यकाल का सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने शुक्रवार को चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। दिव्यांग चिकित्सा बोर्ड, आई चेकअप, आयुष्मान भारत योजना, सामान्य चिकित्सा एवं एनसीडी स्क्रीनिंग तथा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से संबंधित जानकारी एवं पात्र लाभार्थियों के लिए सहायता उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान मित्रों को नामित किया गया है। महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग के लिए विशेष टीम भी शिविर में मौजूद रहेगी। यह भी पढ़ें- नोएडा-ग्रेनो में एक सप्ताह तक स्वास्थ्य शिविर लगेंगे यह भी पढ़ें- पोलियो उन्मूलन अभियान अभियान की ...