एनसीडी स्क्रीनिंग में शिथिलता पर सीएमओ सख्त
आजमगढ़, जुलाई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद में संचालित गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने खराब प्रगति वाले ब्लॉकों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्थिति में ठोस सुधार करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान जहानागंज, कोयलसा, अहरौला, मार्टीनगंज, पल्हनी, अर्बन कुंदीगढ़, हरैया एवं सठियांव ब्लॉकों की उपलब्धियां निर्धारित मानकों से काफी कम पाई गईं। इसे गंभीर प्रशासनिक विषय मानते हुए संबंधित अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी दी गई है। सीएमओ ने कहा कि समीक्षा के दौरान कई स्थानों पर एएनएम एवं सीएचओ की स्क्रीनिंग कार्य के प्रति अपेक्षित सक्रियता नहीं पाई गई। ऐसे सभी कार्मिकों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका स्पष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.