जहानाबाद, मार्च 14 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी ने गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए बिहार राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों एवं कर्मियों में खुशी का माहौल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार ने बताया कि एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजों की नियमित जांच, उपचार तथा जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को राज्य स्तर पर दूसरा स्थान मिला है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.