पूर्णिया, सितम्बर 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में तीन माह तक चलने वाले एनसीडी जांच को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान के अर्न्तगत जिले के सभी अस्पतालों में लोगों को सभी चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए विशेष रूप से सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अभियान के तहत जिले में तीन माह में 13 लाख लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित है। यह अभियान एक सितम्बर से शुरु है और 30 नवम्बर तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्र में आशा को लगाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया और जिला स्वास्थ्य समिति के इपिडिमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला ने बताया कि जिले के पश्चिमी क्षेत्र स्थित कई स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर एनसीडी जांच संबंधी कार्यो से अवगत हुए। सिविल सर्जन ने इस बावत सभी स्वास्थ्...