एनसीडीसी की टीम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता एनीसीडीसी की टीम ने मंगलवार को एसकेएमसीएच की जांच की। टीम ने माइक्रोबायोलॉजी और पीएसएम विभाग की जांच की। टीम का नेतृत्व डॉ धीरेंद्र ने किया।माइक्रोबायोलाजी विभाग की प्रो मिलन ने एनसीडीसी टीम को सभी जानकारियां दीं। टीम ने जूनासिस डिजीज की रोकथाम पर अब तक क्या काम हुए, कल्चर सेंसिटीविटी जांच कितनी हो रही है, इस बारे में जानकारी ली। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के बाद टीम ने पीएसएम विभाग में जाकर रैबीज वैक्सीन के बारे में जानकारी ली। टीम ने पूछा कि हर दिन कितने लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन दी जाती है। गंभीर मरीज कितने आते हैं। टीम 15 अगस्त तक जिले में रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.