मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने सभी बीएड कॉलेजों से दो वर्षों का हिसाब मांगा है। एनसीटीई ने बीएड कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। बीएड कॉलेजों से वर्ष 2021-22 और 2022-23 की रिपोर्ट मांगी गई है। यह भी पढ़ें- BEd : एडमिशन से खर्च तक, NCTE ने बीएड कॉलेजों से मांगा 2 साल का हिसाबरिपोर्ट जमा करने की प्रक्रिया एनसीटीई ने बीएड कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वह इन दो वर्षों की पर्सनल एप्रेजल रिपोर्ट जमा करें। इस निर्देश के बाद बीएड कॉलेजों को इन दो वर्षों में हुए दाखिले, कॉलेज की गतिविधियों, कॉलेज में हुए खर्च और ऑडिट की रिपोर्ट जमा करने हैं। एनसीटीई ने कहा है कि रिपोर्ट जमा नहीं करने पर बीएड कॉलेजों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Bihar DElEd Admit Card OUT : बिहार डीएलएड एडमि...