पूर्णिया, जुलाई 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति ने पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन पर बीएड छात्रों के साथ कथित शैक्षणिक एवं आर्थिक अन्याय का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय समय रहते इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करता है, तो पूरे मामले की शिकायत राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) सहित अन्य सक्षम वैधानिक संस्थाओं से की जाएगी। समिति के संस्थापक सह राजद के जिला प्रवक्ता डॉ आलोक राज ने कहा है कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अधीन संचालित डीएस कॉलेज कटिहार एवं फारबिसगंज कॉलेज के बीएड विभागों में वर्षों से राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक संख्या में शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के बावजूद छात्रों से पूर्ण शुल्क वसूला जा रहा है। उनका आरोप है कि गुणवत...